मतगणना के दौरान प्रशासन रहा चौकस
छपरा(सारण) । शहर में मतगणना के दौरान प्रशासन काफी चौकस रहा। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों व सड़कों पर पुलिस गश्त करती रही। मतगणना स्थल जेपी इंजीनियरिंग कॉलेज रोड में चपे-चपे पर पुलिस तैनात थी। मतगणना स्थल से 500 मीटर पहले ही सभी वाहनों को रोक दिया जा रहा था। वाहन से चलने वालों पर पुलिस सख्ती से निपटते हुई देखी गई। मतगणना केंद्र की ओर जाने वाली सड़क पर मतदान कर्मी और मीडिया कर्मियों के आने जाने की अनुमति थी। शहर से लेकर ग्रमीण क्षेत्रों में दिनभर पुलिस गश्ती करती रही।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन