रिविलगंज दलित बस्ती में लगी भीषण आग, दर्जनों घर भीषण आग में झुलसे

आशिफ खान की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
रिविलगंज (सारण)। जिले के रिविलगंज प्रखंड के बैजूटोला दलित बस्ती में आज शाम भीषण आगलगी की घटना हुई जिसमें दर्जनों घर आग की चपेट में आकर भस्म हो गए, भीषण आग की चपेट में आए घरों में रखा सामान भी जलकर भस्म हो गए जिसमें पीड़ितों को लाखों का नुकसान हुआ चश्मदीदों की माने तो बस्ती में गैस रिफिलिंग के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग पूरे तेजी से गाँव में फैल गई और कई घरों को अपनी चपेट में के लिया हालांकि अभी तक किसी की जान की क्षति होने की सूचना नहीं मिली है लेकिन घरों में लगी आग के कारण लाखों का सामान जलकर राख हो गया पीड़ितों ने बताया कि आगलगी की सूचना दमकल विभाग को दी गई लेकिन दमकल की गाड़ी समय से नहीं पहुंच पाई जिससे काफी पीड़ितों को नुकसान हुआ।भीषण आग की चपेट में आए घर जले व्यक्तियों के नाम राजू राम, गुड्डू राम, मिथुन राम, संभु राम, मुन्ना राम, नागेशर राम, सहित कई अन्य लोगों का भी घर आग में झुलस गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग