टूर्नामेंट का तीसरा लीग मैच में ओल्हनपुर में अमनौर को हराया

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। प्रखंड के वाजितपुर में न्यू चांद क्रिकेट क्लब द्वारा टूर्नामेंट का तीसरा लीग मैच जहांगीर इलेवन खान क्रिकेट क्लब बनाम रबरा इलेवन अमनौर के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ओल्हनपुर ने 12 ओवर में 132 रन बनाए 133 रन का पीछा करते हुए अमनौर की टीम 9 ओवर में ऑल आउट हो गई। मुख्य अतिथि बाजीतपुर पंचायत के मुखिया मनोज राम और परवेज आलम ने फीता काटकर उद्घाटन किया। कमेटी अध्यक्ष अमरजीत कुमार गुप्ता शैलेश सिंह मोहम्मद वसीम शशि कुमार गुप्ता मुन्ना यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग