पुलिस की बोलेरो गाड़ी बाइक से टकराई, बाइक सवार घायल
संजय कुमार पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। ओपी थाना क्षेत्र के संजय गांधी इंटर कॉलेज के समीप नगरा ओपी पुलिस की बोलेरो से अनियंत्रित होकर एक बाइक टकरा गई जिससे बाइक पर सवार दो व्यक्ति घायल हो गए।घायल धोबवल गांव निवासी पवन शर्मा तथा चन्द्रप्रक्ष शर्मा बताये जाते है।घायल को नगरा पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक डॉक्टर द्वेषचंद्र ने प्राथमिक उपचार किया।बताया जाता है कि नगरा के तरफ से बाइक सवार पटेढा के तरफ जा रहे थे तभी नगरा ओपी पुलिस की बोलेरो से टकरा गए जिससे बाइक भी क्षति ग्रस्त हो गया तथा पुलिस की वाहन में भी मामूली सा नुकसान पहुचा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग