मांझी बरौली मुख्य मार्ग पर स्थित नरपलिया– कबीर पार के बीच खड़ी बाइक चोरों ने चुराई
संजीव कुमार शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। बुधवार की देर संध्या मांझी बरौली मुख्य मार्ग पर स्थित नरपलिया तथा कबीर पार के बीच खड़ी एक बाइक चोरों ने चुरा ली। घोरहट मठिया निवासी बाइक चालक धर्मेन्द्र कुमार मधुकर ने माँझी थाने में आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि पीड़ित धर्मेंद्र कुमार मधुकर अपने एक सहयोगी जो दूसरे बाइक पर सवार थे के साथ एकमा से आ रहे थे तभी उन्होंने लुकिंग ग्लास में देखा कि उनके सहयोगी बाइक लिए गड्ढे में गिर गए उन्होंने अपनी बाइक खड़ी कर अपने सहयोगी को उठाने चले गए। जब वापस लौटे तो उनकी बाइक गायब थी जो कुछ दूरी पर खड़ी की गई थी। श्री मधुकर ने थाने में इसकी शिकायत की है। पुलिस मामले की मामले की छानबीन कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग