छपरा में ट्रक व बस के बीच टक्कर, बाल बाल बचे यात्री
- ट्रक और बस दोनों वाहनों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया-मढ़ौरा मुख्य सड़क एसएस-73 पर नंदनपुर बाजार के समीप गुरुवार को दोपहर बाद ओवरटेक करने के दौरान एक बस ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में ठोकर मार दिया, जिससे ट्रक व बस दोनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जानकारी के अनुसार नन्दनपुर बाजार के समीप एक दूध वाहक ट्रक के चालक सड़क किनारे अपनी गाड़ी खड़ी कर खाना खा रहे थे। उसी दौरान सिवान से सवारी लेकर पटना जा रही मुन्ना ट्रेवल्स बस के चालक एक अन्य बस से आगे निकलना चाहा, तब तक एक अन्य बस सामने आ गई और ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी उक्त ट्रक में जाकर ठोकर मार दिया। जिससे ट्रक व बस के अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा इस दौरान बस में आगे केबिन में बैठे यात्रियों को आंशिक रूप से चोटें आई। जिनका निजी चिकित्सको द्वारा उपचार किया गया। वही घटना के बाद बस व ट्रक के चालक आपस में उलझ गए तथा हो-हल्ला करने लगें। जिस कारण अपने गतव्य स्थल पर पहुचने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होने लगी। सूचना पाकर पहुची तरैया थाने की पुलिस ने बस पर सवार यात्रियों को दूसरे बस से पटना भेजा तथा बस के पास चौकीदार को तैनात कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग