राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

रिविलगंज में गैस सिलिडर से लगी आग, धू-धूकर जलीं 25 झोपड़ियां

रिविलगंज में गैस सिलिडर से लगी आग, धू-धूकर जलीं 25 झोपड़ियां

रिविलगंज(सारण)। रिविलगंज प्रखंड कार्यालय के दक्षिण नयका बड़का बैजुटोला गांव की अजा बस्ती में गुरुवार की शाम रसोई गैस सिलेंडर में पहले रिसाव होने और फिर विस्फोट होने आग लग गई। इसमें 25 से अधिक झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गए। वहीं अर्जुन राम के दो मवेशी झुलस गए। आग लगने से 100 से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं। जानकारी के अनुसार, बैजुटोला अजा बस्ती निवासी नागेश्वर राम के घर मे गुरुवार की शाम महिलाएं खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलेंडर के वाल्व से रिसाव हुआ। इससे आग लग गई। जलता हुआ सिलेंडर उपर उठा और विस्फोट कर गया। इसके बाद चारों तरफ आग की लपटें फैल गई। रसोई गैस के प्रसार के कारण आग उनकी झोपड़ीनुमा घर को आगोश में ले लिया। आग की लपटें इतनी भयावह थी कि कोई करीब नहीं पहुंचा पा रहा था। आग की लपटें विकराल रुप धारण कर एक के बाद एक कर 25 से अधिक घर को चपेट में ले लिया। अचानक हुई अगलगी की इस घटना से अफरातफरी मच गई। लोग अपने बच्चों को लेकर जान बचाकर इधर उधर भागने लगे। सूचना मिलने पर रिविलगंज के सीओ संगीता कुमारी एवं रिविलगंज थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी अपने दल बल के साथ पहुंचे। मुखिया अजित सिंह, उप मुख्य पार्षद किशोर सिंह पप्पु सहित कई लोग मौके पर पहुंचे। आग लगने के लगभग एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। सीओ संगीता कुमारी पीड़ित परिवारों को तत्काल खाने के लिये चुरा मीठा उपलब्ध कराया। इसके अलावा सरकारी प्रावधानों के अनुरुप अन्य सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

इनके घर जले 

सुखदेव राम, अर्जुन राम, भीम राम, मिथुन राम, भूखल राम, शिव राम, भरत मांझी, हीरा मांझी, नंद कुमार यादव, हरीनाथ मांझी, भूषण मांझी मैनेजर राम, विनय राम समेत कई लोग हैं।