राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

धनतरेस पर बाजारों में खूब बरसे धन, 60 करोड़ की खरीदारी

धनतरेस पर बाजारों में खूब बरसे धन, 60 करोड़ की खरीदारी

छपरा(सारण)। धनतेरस पर बाजार पूरी तरह के त्योहार के रंग में डूब गया। बर्तन से लेकर स्वर्ण बाजार में ग्राहकों की ऐसी भीड़ थी कि सड़कों पर पैर रखने का तक का भी जगह नहीं मिल रही थी। दोपहर के बाद भीड़ काफी बढ़ गई। ग्राहकों के लिए बाजार भी सजकर तैयार था। साहेबगंज सोनारपट्टी, साहेबगंज बर्तन व सर्राफ बाजार के आलावा सड़कों पर भी दुकानें खुल गई थीं। गुरुवार को धनतेरस पर बाजारों में जमकर धन की वर्षा हुई। एक अनुमान के अनुसार देर शाम तक सारण में कारोबार 60 करोड़ के पार पहुंच गया। लोगों की भीड़ बर्तन व सर्राफा बाजार में अधिक थी। ऑटोमोबाइल से इलेक्ट्रॉनिक सामान की भी खूब बिक्री हुई। जहां लोगों को कोरोना संक्रमण का कोई कोई खतरा नहीं दिख रहा था।

जाम के कारण हुई परेशानी

बाजारों में लाखों लोगों के आने के कारण सुबह से रात तक जाम की समस्या गंभीर हो गई। जाम के कारण लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा अभिजित मुहूर्त एवं स्थिर लग्न में खरीदारी की गई।

तांबा व पीतल के बर्तन की हुई बिक्री

तांबा व पीतल के बर्तनों की बिक्री जमकर हुई। पंडित संपत कुमार मिश्र ने बताया कि पैराणिक मान्यता है कि लक्ष्मी जी का वास धातु में होता है। पीतल व तांबा का रंग भगवान विष्णु को समर्पित होता है। आयुर्वेद के अनुसार भी पीतल व तांबा धातु स्वास्थ्य के लिए ठीक होता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है। इसलिए लोगों ने बर्तन की जमकर खरीदारी की।

धनतेरस को लोगों ने खरीदी औषधि

आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरी की भी पूजा धनतेरस की जाती है। ऐसी मान्यता है कि आज उनकी पूजा करने से निरोग काया होता है। ज्योतिषी अनित शुक्ल ने बताया कि मान्यता है कि धनतेरस को औषधी खरीदने से रोग का नाश होता है। च्यवनप्राश आदि की खूब बिक्री हुई। आयुर्वेद के चिकित्सक दुकानों ने भगवान धनवंतरी की पूजा की।

युवाओं ने लिया स्मार्ट मोबाइल

युवक व युवतियों ने मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक गजट की जमकर खरीदारी की। इनके लिए मोबाइल कंपनियों ने भी खास ऑफर की पहले से ही घोषणा कर रखी थी। मौना हुस्से छपरा के अमित कुमार वर्मा ने धनतेरस पर से मोबाइल फोन खरीदा। इलेक्ट्रॉनिक बाजारों में दिन भीड़ लगी रही। देर रात तक सलेमपुर, हथुआ मार्केट, सलेमपुर, आदित्य विजन स्थिति इलेक्ट्रोनिक धनतेरस पर महिला व गृहणियों ने टीवी, फ्रीज व वासिग मशीन की खरीदारी की।

ज्वेलरी व कार खरीदने की रही जल्दबाजी

धनतेरस को लेकर ज्वेलरी, चांदी के सिक्के व कार व बाइक लोगों ने जमकर खरीदा। सर्राफा बाजार में देर शाम तक भीड़ लगी रही। साहेबगंज सोनारपट्टी में दुकानें रात 12 बजे तक खुली रही। सबसे अधिक चांदी का सिक्का बिका व आभूषण की बिकी रही। डाकघर व बैक में भी सोने के भी सिक्का धनतेरस पर बिके। कार व बाइक लेने के लिए लोगों में बेचैनी दिख रही थी। बाइक व स्कूटी की तो लोगों ने पहले से ही बुकिग करा ली थी। एका-एक सैकड़ों बाइक व स्कूटी सड़कों पर उतरी।