राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

शिक्षक नेता छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल, पीएमसीएच रेफर

शिक्षक नेता छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल, पीएमसीएच रेफर

पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के तख्त टोला गांव में शुक्रवार की सुबह मकान की सफाई करा रहे शिक्षक नेता छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान तख्त टोला गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक प्रभुनाथ सिंह के 50 वर्षीय प्रमोद कुमार सिंह के रूप में हुई। वे कन्या विद्यालय मशरक में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं तथा प्रखंड से परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के अध्यक्ष हैं।मामले में परिजनों ने बताया कि शिक्षक नेता कुमार प्रमोद दिपावली की सफाई कराने के दौरान दो मंजिला छत से नीचे गिर पड़ें जिसमें वे गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में इलाज के लिए भर्ती कराए गए जहां उनकी गंभीर स्थिति देख प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिए गए।मामले में शिक्षक नेता के घायल होने की सूचना पर पीएचसी परिसर में शिक्षकों और शुभचिंतकों की भीड़ लग गयी।