बाढ के पानी से क्षतिग्रस्त सड़क का भावी मुखिया प्रत्याशी ने कराया मरम्मत
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। एस एच 90 से एस एच-73 को ग्रामीण इलाके के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जो पिछ्ले लगातार दो महीने बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त हो गई थी जिससे गुजरने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिसकी मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने दर्जनों बार मरम्मत को लेकर संबंधित अधिकारी और पंचायत के मुखिया से शिकायत की पर उस पर कोई कारवाई नहीं हुई। मामले में गाव वालों की समस्या को देखते हुए कवलपुरा मुखिया प्रत्याशी दिनेश कुमार सिंह ने अपने निजी कोष से सड़क का मरम्मत कराया। मुखिया प्रत्याशी श्री सिंह ने बताया कि यह सड़क एस एच-90 से चैनपुर से बड़वाघाट पथ पर डॉ नागेश्वर सिंह पोखरे के पास बाढ मे घोघारी नदी के पानी के कटाव से क्षतिग्रस्त हो गया था। गाव वालों की आने जाने की समस्या को देखते हुए निजी कोष से ईट और मिट्टी डालकर पथ का परिचालन पुनः चालु कराया गया। यह सड़क एस एच 90 से एस एच 73 को जोड़ती है इसी पथ से बहादुरपुर उच्च विधालय और इंटर कालेज समेत ग्रामीण बैक पर जाने वालो की परेशानियों से छुटकारा मिला। जिससे गांव वालों में खुशी देखी गई। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ से पूरा गांव डूब गया था वही सड़कें डूब गयी थी जिस पर ग्रामीण अपनी जान जोखिम मे डालकर आ जा रहे थे। मुखिया प्रत्याशी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि बाढ़ तों कभी दो चार सालों में आता है पर गांव के पास से गुजर रही घोघाड़ी नदी हर बार बरसात के दिनों में कोहराम मचाती है। अगर गांव की मुख्य समस्या नदी के इस पार गांव के सामने सौ मीटर का बांध बनाकर एक स्लूइस गेट लगा दिया जाएं तो हमेशा के लिए इस परेशानी से निजात पाया जा सकता है साथ ही खेतों की सिंचाई के लिए भी लाभदायक रहेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग