गड़खा के नवनिर्वाचित विधायक सुरेन्द्र राम ने वोटरों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दी बधाई
गड़खा (सारण)। गड़खा विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के नवनिर्वाचित राजद विधायक व समाजसेेेेवी सुरेन्द्र राम ने विधायक निर्वाचित होने पर महागठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं मतदाताओ सहित बुद्धिजीवियों व व्यवसायियों को आभार व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंनेे कहा कि सभी राजद नेता, कार्यकर्ता ने कडी मेहनत कर विजयी बनाया। उन्होंने मतदाताओ को दीपावली की मंगलकामनाये देते हुए आपसी सौहार्द से पर्व मनाने की अपील किया है। इस मौके पर ललन राम, कर्मवीर भारती, नवीन कुमार, डा. सुरेन्द्र राय सहित कई राजद नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग