वरदात: अंडा दूकानदार को चाकू गोद कर किया घायल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा सदर (सारण)। शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगाईडीह दुर्गा स्थान के पास एक अंडा दुकानदार को चाकू मारकर शुक्रवार को घायल कर दिया गया तथा उसके गले से सोने का चेन छीन लिया गया । घायल दुकानदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह मगाईडीह मिश्रवालिया गांव निवासी जगलाल महतो के पुत्र मुकेश कुमार है। घायल ने बताया कि उसके दुकान से रसोई गैस सिलेंडर चोरी कर लिया गया था, जिसको लेकर पुलिस के यहां लिखित शिकायत करने को कहा था, जिसके कारण उस पर हमला किया गया। चाकू मारने के अलावा बोतल फोड़ कर उसके सिर पर घोंप दिया गया। इस मामले में घायल ने त्रिलोकी साह, जमान साह, हजारी साह तथा विकी कुमार समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चाकू उसके पेट में लगी है। बोतल फोड़ कर सिर पर घर जाने से गहरा जख्म लगा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग