लूट: शहर में नकाबपोश अपराधियों ने चाकू मारकर मिस्त्री से मोबाइल व नकद लूटा
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा सदर (सारण)। छपरा शहर के साढा ढाला फ्लाई ओवर ब्रिज के पास नकाबपोश अपराधियों ने खैनी मांगने के बहाने एक मिस्त्री को रोककर उससे लूटपाट की तथा चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल मिस्त्री को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह शहर के मौना मोहल्ले के निवासी बद्री प्रसाद का पुत्र कृष्णा मिस्त्री बताया गया है। घायल ने बताया कि जनरेटर बनाकर वह अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान फ्लाई ओवर ब्रिज के पास करीब आधा दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने पहले खैनी मांगा। जब वह खैनी देने लगा। तभी उसे घेर लिया और लूटपाट की घटना को अंजाम दिए। लूटपाट का विरोध करने के कारण चाकू मारकर उसे घायल कर दिया गया। उससे छह हजार रुपये तथा मोबाइल लूट लिया गया। इस मामले में घायल के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। चाकू उसके सीने के पास दो स्थानों पर लगी है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग