राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

रिविलगंज में गैस सिलिडर से लगी आग से प्रभावित विकास मित्र की मदद को सारण विकास मित्र संघ आया आगे, किया आर्थिक मदद

रिविलगंज में गैस सिलिडर से लगी आग से प्रभावित विकास मित्र की मदद को सारण विकास मित्र संघ आया आगे, किया आर्थिक मदद

आशिफ खान की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

रिविलगंज (सारण)। रिविलगंज प्रखंड कार्यालय के दक्षिण नयका बड़का बैजुटोला गांव की दलित बस्ती में गुरुवार की शाम रसोई गैस सिलेंडर में पहले रिसाव होने और फिर विस्फोट होने आग लग गई थी। जिसमें 25 से अधिक झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गए थें। वहीं दो मवेशी झुलस गए थें। आग लगने से 100 से अधिक परिवार प्रभावित हैं। उस आगलगी में रिविलगंज (बैजुटोला) नगर पंचायत के वार्ड नं0- 19 के विकास मित्र उषा देवी का घर के साथ सभी सामान के साथ अपने नये घर की छत ठलाई हेतु इक्कठा किये गये 50 हजार रूपया भी जलकर कर खाक हो गया। घर का सारा सामान और रूपये जलकर खाक होने की चिंता में विकास मित्र आशा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। इस बात जी जैसे ही जानकारी विकास मित्र संघ, सारण को पता चली तो सारण विकास मित्र संघ के अध्यक्ष कृष्णा राम ने अपने संघ के सदस्यों की आपात बैठक रख ततकाल संघ के कोष से 10 हजार रूपया की सहायता राशि  दीवाली के दिन ही बैजुटोला दलित बस्ती में जाकर विकास मित्र के हाथ में दे कर आगे भी हर सम्भव मदद का भरोसा दिया। साथ ही जिला अध्यक्ष कृष्णा राम ने कहा की जल्द ही विकास मित्र को-ऑडीनेटरों की बैठक बुला संघ के कोष से आगलगी से प्रभावित विकास मित्र की और आर्थिक मदद किया जाएगा। उन्होंने आगलगी से प्रभावित परिवारों के लिए किया गये तत्काल आपात सरकारी सहायता राशि के साथ- साथ आवश्यक सामग्री व सूखा राशन मुहैया कराने के लिए प्रखण्ड कार्यालय, रिविलगंज की प्रशंसा की। साथ ही आगलगी से प्रभावित विकास मित्र उषा देवी को सांत्वना देने के लिए नगरा प्रखण्ड से अरूण कुमार, दरियापुर प्रखण्ड से अमरनाथ राम, अजय राम, दिघवारा नगर पंचायत से सुरेन्द्र राम, छपरा नगर निगम से अभय आनन्द के अलावे रिविलगंज नगर पंचायत से अनिल कुमार दास, सुश्री निशा कुमारी, संध्या कुमारी तथा सिताबदियरा से श्यामप्रकाश रमण आदि पहुंचे थें।