मशरक: दीपावली के लिए मिट्टी के दीप की सजी दुकानें
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के स्टेशन रोड,राजापट्टी,धर्मासती,गोढ़ना आदि बाजारों में कुंम्हार अपनी अपनी मिट्टी के दीए लाकर सड़क किनारे अपनी दुकानों को सजा लिए हैं। लेकिन कोरोना के मार के कारण खरीदारों की संख्या काफी घटी है। इस बाबत दुकानदारों से बात करने के दरमियान पता चला कि इस साल बिक्री काफी मंद है इस महंगाई के जमाने में भी 2 साल पहले के मूल्य पर ही इस बार दीपक बेचे जा रहे हैं । छोटे दीपक का रेट 50 से 60 रूपये सैंकड़ा है जबकि बड़े दीपक का रेट 70 से 90 रूपये के बीच सैकड़ा में है । दुकानदार बजरंग कुमार प्रजापति ने बताया कि मेहनत के हिसाब से कीमत नहीं मिल रहा है ।पुश्तैनी कारोबार है इसलिए पढ़ाई करने के साथ इस काम को भी करते हैं। इस साल खरीदार बहुत कम आ रहे हैं।2 साल पूर्व का ही इस बार भी हम लोग कीमत ले रहे हैं दीप बनाने वाले मिट्टी और लकड़ी कोयला काफी महंगे हो गए हैं जिसके चलते दीपक पकाना काफी महंगा पड़ रहा है।वही दीप खरीद रहें सोनू सिंह ने बताया कि चाइनिज़ लाइट का बहिष्कार कर हम दीपक खरीद रहें हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग