अनियंत्रित पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार को मारा टक्कर, दो लोग पीएमसीएच पटना रेफर
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक- सीवान शीतलपुर एस एच 73 पर मशरक थाना क्षेत्र के बनसोही बाजार के पास शुक्रवार की मध्य रात्रि में अनियंत्रित पिकअप वैन ने मोटरसाइकिल में ठोकर मार फरार हो गया जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए चार चक्का राहगीर ने मौके पर देवरिया नहर पर इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया।घायल मोटरसाइकिल सवार की पहचान दुमदुमा गांव निवासी ग्रिसदेव सिंह के दो पुत्र प्रमोद सिंह और राजन सिंह के रूप में हुई। मामले में परिजनों ने बताया कि देर रात लगभग एक बजे अपने गाड़ी के ड्राइवर को उसके घर महना गांव छोडकर लौट रहे थे कि अचानक विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वैन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों भाई गंभीर रूप में घायल हो गये आनन फानन मे कोई चार चक्का वाले ने देवरिया बाजार पर डाक्टर शेषनाथ सिंह के नर्सिंग होम पहुचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग