केदार नाथ पांडेय चौथी बार पहुंचे विधान परिषद
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। सारण शिक्षक (सारण, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण एवं पश्चिम चंपारण) निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के प्रत्याशी व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार नाथ पांडेय विजयी हुए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी चंद्रमा सिंह को 1690 वोट से पराजित कर चौथी बार सदन में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। उसके पूर्व स्व. जयमंगल सिंह तीन बार विजयी हुई थे। उन्हें चौथी बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे चंद्रमा सिंह ने 1996 में पराजित कर दिया था। इसबार केदार नाथ पांडेय को 3633, चंद्रमा सिंह को 1943 एवं निर्दलीय प्रत्याशी रणजीत सिंह को 1710 वोट मिले हैं। गुरुवार की सुबह आठ बजे से सारण के प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में प्रारंभ हुआ जो देर रात तक चला। करीब दो बजे रात में परिणाम की घोषणा की गई।
केदार नाथ पांडेय शुरू से ही बढ़त बनाएं हुए थे। परिणाम की घोषणा प्रथम वरीयता से नहीं होने के बाद द्वितीय वरीयता की मतों की गणना की गई। प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में हुए मतगणना में निवर्तमान विधान पार्षद एवं भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के प्रत्याशी केदार नाथ पांडेय ने प्रथम वरीयता के मतों में बढ़त ले ली थी। जिसमें प्रथम वरीयता में केदारनाथ पांडेय को 2544 एवं चंद्रमा सिंह को 1975 वोट मिले, लेकिन किसी भी प्रत्याशी को 50 फीसद से अधिक मत नहीं आने से जिला प्रशासन ने द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती प्रारंभ की। जिसके बाद देर रात परिणाम की घोषणा की गई। उल्लेखनीय हो कि सारण प्रमंडल के छपरा, गोपालगंज, सिवान के अलावा बेतिया ,मोतिहारी के मतदाता भी इस चुनाव में अहम भूमिका निभाते हैं। इस चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 10 हजार 378 थी, जिसमें 86 सौ 79 मतदाताओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराई।
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में वर्ष 2014 में हुए चुनाव में 66.77 फीसद वोटिग हुई थी, लेकिन इस बार 85.00 फीसद मतदान हुआ था। उल्लेखनीय हो कि सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र 1978 में बना। उसके पहले सारण तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में था। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के बनने के बाद पहले सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान पार्षद स्व. जयमंगल सिंह निर्वाचित हुए थे।
कब कौन बना है सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान पार्षद
वर्ष – विजयी प्रत्याशी -1978 – स्व. जयमंगल सिंह
-1984 – स्व. जयमंगल सिंह
-1990 – स्व. जयमंगल सिंह
-1996 – चंद्रमा सिंह
-2002 – केदार नाथ पांडेय
-2008 – केदार नाथ पांडेय
2014 – केदार नाथ पांडेय
2020 – केदार नाथ पांडेय


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग