गैर सरकारी समाजिक संगठन का गठन
अनुज प्रतिक की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दिघवारा (सारण)। विभिन्न सामाजिक समस्यायो के निराकरण असाक्षर में साक्षरता गरीबो के कल्याणकारी कार्यो को सम्पादित करणे के उद्देश्य से दीपावली के दिन एक गैर सरकारी समाजिक संगठन का गठन किया गया। क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी दिवंगत जनार्दन सिह के नाम पर इस संस्था का नामकरण जनार्दन सिह मधुकर सेवा संस्थान के रूप में किया गया।संस्था के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए संस्था के सचिव अनुज कुमार प्रतीक ने कहा कि यह संस्था विशुद्ध रूप से सामाजिक पुनरोद्धार के लिये संकल्पित है।क्षेत्र के सामाजिक समस्याओ के निराकरण हेतु कार्य करेगा। संस्था क्षेत्र के हर जाती वर्ग सम्प्रदाय के हित मे कार्य करेगा।संस्था के अन्य सदस्यों में अध्यक्ष राजकुमार राय स्वयंसेवक बिटू कुमार अलख निरंजन राय प्रमोद कुमार समेत कई लोग शामिल है। संस्था के निबंधन का भी कार्य जल्द सम्पादित किया जाएगा। संस्था के कार्यालय दिघवारा नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 8 में भवानी पब्लिक स्कूल कैम्पस के पास रखने का सर्व सम्मति से निर्णय हुआ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग