शिक्षकों को नही मिला वेतन, फीकी रही दीपावली
विपीन कुमार शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में नियोजित शिक्षकों की वेतन के अभाव में दीपावली फीकी रह गयी।जिससे शिक्षकों में काफी नाराजगी देखी जा रही है।इस सम्बंध में बात करने पर कई शिक्षकों ने बताया कि वेतन के अभाव में इस बार की दीपावली बिल्कुल फीकी हो गयी।एक तरफ जहाँ बच्चों की जरूरतों को पूरी नही की जा सकी।वहीं दूसरी तरफ कई अन्य घरेलू जरूरतों को भी पूरी नही की जा सकी है।वहीं शिक्षक नेता जाहिर हुसैन अहमद व प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव प्रमोद कुमार पप्पू ने कहा कि दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पर भी वेतन का भुगतान नहीं होना काफी दुःखद है।इसके साथ ही उनलोगों ने बताया कि वेतन भूगतान में हर बार स्थानीय लेखापाल तारकेश्वर चौधरी की लापरवाही के कारण ही विलम्ब होता है।उनके द्वारा वेतन विपत्र विलम्ब से तैयार करने के साथ ही अपनी जिम्मेवारी को समाप्त कर लिया जाता है।भुगतान को लेकर ततपरता नही दिखाई जाती है।वही अन्य प्रखंड में समय से हो जाता है।ऐसे में अब देखना यह है कि छठ पर्व के पूर्व भी अक्टूबर माह का वेतन भुगतान होता है या नहीं?


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग