जिले भर में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनी दीपावाली

के के सिंह सेंगर की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक प्रकाश पर्व दीपावली छपरा शक्षर सहित जिले भर में हर्षोल्लास के साथ पारंपरिक तरीके से मनायी गयी। दीपावली की रात शहर से लेकर अन्य बाजारों में भी व्यवसायियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाया व रंग-बिरंगे बल्बों-झालरों व दीयों की रोशनी से व्यापारिक प्रतिष्ठान व मकान भी नहाए हुए नजर आए। इस दौरान गणेश व लक्ष्मी की विधि विधान पूर्वक पूजा-अर्चना भी संपन्न हुई। बच्चों ने भी आतिशबाजी कर खुशी मनाई। जबकि आम नागरिकों ने भी आकर्षक तरीके से अपने घर को सजाया। छपरा शहर का साहेबगंज, हथुआ मार्केट, लाह बजार, सलेमपुर, भगवान बाजार, गुदरी बाजार, प्रभुनाथ नगर, गांधी चौक, थाना चौक, नगरपालिका चौक सहित विभिन्न प्रखंडों व नगर पंचायतों के बाजार भी रंगीन बल्बों की रोशनी से जगमगाते नजर आए। एकमा संवाददाता के अनुसार एकमा नगर पंचायत बाजार और आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रकाश का पर्व दिवाली पूरे हर्षोल्लास व पारंपरिक ढंग से मनाया गया। इस दौरान मकान व इमारतें रोशनी में नहा उठीं। आसमान में आतिशबाजी गूंजती रही। लोगों ने मिठाइयां और दूसरे अन्य उपहारों के साथ एक दूसरे को शुभकमानाएं भी दिए। एकमा प्रखंड मुख्यालय स्थित शिवालय भी दीपकों की रोशनी से जगमगा उठा। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना करके श्रद्धा पूर्वक दीपक भी यहां जलाए। दीवाली के अवसर पर बच्चों से लेकर युवा तक चलन के मुताबिक पटाखे जलाए। इसको लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। लोग अपने रिश्तेदारों व दोस्तों के घर जाकर दिवाली की बधाई दिया। वहीं बहुत सारे लोगों ने फेसबुक, व्हाट्सएप व ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के माध्यमों के जरिए दिवाली की शुभकामनाएं दी। ताजपुर फुलवरिया गांव निवासी ज्योतिषाचार्य पं. डॉ. विवेकानंद तिवारी के अनुसार रावण पर विजय प्राप्त करने के बाद भगवान राम के वनवास से अयोध्या लौटने के उपलक्ष्य में दिवाली त्योहार मनाई जाती है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग