एकमा के सभी निजी दंत चिकित्सकों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र पत्रों की होगी जांच
के के सिंह सेंगर की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की ओर से एक आदेश पत्र जारी कर एकमा नगर पंचायत बाजार में संचालित कर रहे सभी प्राईवेट क्लीनिक के दंत चिकित्सकों से दो दिनों के अंदर अपनी शैक्षणिक योग्यता तथा अपने संस्थान से संबंधित प्रमाण पत्र जांच कराना सुनिश्चित कराने का आदेश जारी किया गया है। उपरोक्त विषय के संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सक पदाधिकारी, छपरा, सारण के ज्ञापांक 2135 दिनांक 30.002020 के आलोक में शैक्षिणक योग्यता तथा अपने संस्थान से संबंधित प्रमाण पत्र जाँच करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। एकमा और आसपास के क्षेत्र के सभी प्राइवेट क्लिनिक संचालित करने वाले दंत चिकित्सकों को अपने शैक्षिणक योग्यता तथा अपने संस्थान से संबंधित प्रमाण पत्र, दो दिनों के अंदर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा के कार्यालय में जाँच कराना सुनिश्चित करेंगें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग