पटाखे से प्लाई फैक्ट्री में लगी आग से हजारो रुपये की सम्पति राख
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
थावे (गोपालगंज)। स्थानीय प्रखंड के वृंदावन सदासी राय गांव के सांमने सेवन एक्स चेमनी पास स्थित प्लाई फैक्ट्री में पटाखे से आग लगने से हजारो रुपये की लकड़ी जलकर राख हो गई।बताया जाता है,की दीपवाली की रात ईट भठे मजदूरों द्वारा लगातार आतिशबाजी की जा रही थीं।शायद उसी दौरान पटाखे की चिंगारी उड़ कर प्लाई फैक्ट्री में सुखाकर तथा बंडल बाधकर रखा गया प्लाई पता में आग लग गई।यह लगभग ढाई बजे रात की घटना बताई जाती है । आग की भयंकर लपट देख आसपास के गांव के लोग,और चेमनी के मजदूरो की काफी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नही पाया गया। किसी भी तरह पम्पिंग सेट चालू कर पानी से आग बुझाया गया।लगभग तीन से चार घण्टों तक काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।लेकिन तबतक हजारो रुपये की प्लाई की लकड़ी जलकर राख हो गई।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास