राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

फुलवरिया में आग लगने से छह घर राख, चपेट में आने से महिला झुलसी

आग लगने से छह घर राख, चपेट में आने से महिला झुलसी

फुलवरिया (गोपालगंज)  फुलवरिया थाना क्षेत्र के हथुआ शाखा नहर माड़ीपुर में शनिवार की रात अचालक आग लग जाने से आधा दर्जन घर जलकर राख हो गए। इस घटना में आग की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला भी बुरी तरह से झुलस गई। इस बीच गांव के लोगों ने घंटों प्रयास के बाद अग्निशमन विभाग के सहयोग से आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाखा नहर माड़ीपुर गांव के लोग खाना खाने के बाद सोने चले गए। इसी बीच रात के करीब एक बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटें गांव के जगरनाथ भर की झोंपड़ी से उठने के बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। जबतक गांव के लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करते, आग ने इस गांव के रवींद्र भर, चंदालाल भर, भोला साह, सदानंद भर तथा खड़ानंद भर के घरों को अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने तत्काल आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के वाहन ने गांव के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। अगलगी की इस घटना में आग लगने से जगरनाथ भर की पत्नी शारदा देवी भी बुरी तरह से झु़लस गई। गांव के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए फुलवरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना में हजारों रूपये मूल्य की संपत्ति जलने की संभावना व्यक्त की जा रही है।