गोपालगंज: 48 घंटे में 20 नए लोग मिले कोरोना से संक्रमित
गोपालगंज। जिले में कोरोना के आंकड़ों में लगातार उतार व चढ़ाव का सिलिसला जारी है। इस बीच प्रत्येक दिन कोरोना से संक्रमित लोग मिल रहे हैं। पिछले 48 घंटे के दौरान जिले के विभिन्न इलाकों में 20 नए लोग कोरोना से संक्रमित मिले। इस अवधि में आठ लोगों ने कोरोना को मात देने में भी सफलता प्राप्त की। वर्तमान समय में जिले में बढ़ते-घटते संक्रमण के ग्राफ के बीच कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 71 तक पहुंच गई है। इस बीच जिले में अबतक 5439 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। उधर स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण के मामलों को देखते हुए ठंड व पर्व त्योहार के इस मौसम में विशेष तौर पर सतर्कता बरतने की अपील की है। ताकि संक्रमण के ग्राफ को बढ़ने से रोका जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 48 घंटे के दौरान जिले में 1230 लोगों का कोरोना जांच के लिए सैंपल प्राप्त किया गया। इस जांच में कुल 20 नए लोग कोरोना से संक्रमित मिले। संक्रमित मिले लोगों में दो महिलाएं व एक 13 साल का किशोर भी शामिल हैं। विभाग ने बताया कि पिछले एक माह से जिले में जांच के कुल आंकड़ों की अपेक्षा संक्रमित मिलने वाले लोगों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। जुलाई से लेकर सितंबर माह तक जिले में प्रत्येक दिन भारी संख्या में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे थे। लेकिन सितंबर माह के दूसरे सप्ताह के बाद संक्रमण की रफ्तार कम होने लगी है। विभाग ने बताया कि जिले में वर्तमान समय में कोरोना के एक्टिव कुल 71 मामलों में से तीन लोगों की हालत गंभीर है। बाकी लोग तेजी से स्वस्थ्य हो रहे हैं। विभाग ने दावा किया कि जिले में कोरोना की रिवकरी रेट करीब जिले में काफी बेहतर बनी हुई है।
कोरोना मीटर गोपालगंज
- ताजा नए मामले (रविवार)- 20
- एक दिन पहले के नए मामले- 14
- वर्तमान में कुल संक्रमित- 71
- कुल मामले- 5439
- कोरोना से मौत- 06
- बचाए गए- 5368


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास