राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

गोपालगंज: कोईनी ओवरब्रिज के पास मोबाइल दुकानदार को बदमाशों ने मारी गोली

कोईनी ओवरब्रिज के पास मोबाइल दुकानदार को बदमाशों ने मारी गोली

गोपालगंज। मांझा थाना क्षेत्र के कोईनी ओवरब्रिज के समीप बाइक सवार बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मारने के बाद दुकानदार के पास मौजूद बाइक व 56 हजार रूपये नकदी लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकलने में सफल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी दुकानदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दुकानदार की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि मांझा थाना क्षेत्र के भैंसही गांव निवासी बुटेल कुमार शहर के मौनिया चौक स्थित अपनी मोबाइल दुकान में शनिवार की रात दीपावली की पूजा पाठ करने के बाद बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। अभी दुकानदार कोईनी ओवरब्रिज के पास पहुंचे ही थे कि दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने दुकानदार की बाइक को ओवरटेक कर रोक दिया। इस दौरान बदमाशों ने दुकानदार से लूटपाट करना शुरू कर दिया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार के पैर में गोली मार दिया। जिसके बाद दुकानदार जख्मी होकर सड़क पर गिर गया। जिसके बाद बदमाशों ने दुकानदार के पास मौजूद 56 हजार रूपये नकदी व बाइक लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मांझा थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने जख्मी दुकानदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने दुकानदार को गोरखपुर रेफर कर दिया। वही घटना की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ नरेश पासवान मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गए।

लूट की घटना के बाद एक दर्जन लोगों से पुलिस ने की पूछताछ

गोपालगंज। मांझा थाना क्षेत्र के कोईनी ओवरब्रिज के पास दुकानदार को गोली मार कर लूटपाट की घटना के बाद पुलिस ने एक दर्जन लोगों से पूछताछ किया। पूछताछ के दौरान सड़क पर लूटपाट करने वाले गिरोह के सदस्यों के सदस्यों की तस्वीर दिखाकर भी पुलिस ने आसपास से लोगों से घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि दुकानदार बुटेल कुमार को गोली मारने के मामले में पुलिस अब तक एक दर्जन लोगों से पूछताछ कर चुकी है। उन्होंने बताया कि लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्यों को भी चिन्हित कर लिया गया।