रिविलगंज में घर से नकद समेत लाखों की चोरी
आशिफ खान की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
रिविलगंज (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के वार्ड 12 गोदना ईदगाह गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर से नकद रूपये एवं आभूषण समेत लाखों रूपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर लिया। इस मामले में स्थानीय निवासी मो आसिफ खान ने बताया है कि वे सभी घर में सोये हुए थे तभी देर रात चोरो ने पीछे के रास्त घर में प्रवेश कर नकद 67 हजार रूपये एवं आभूषण समेत लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति चोरी कर लिया। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद वे फरार हो गये। सुबह जब उनकी नींद खुली तो देखे कि घर का सामान बिखड़ा पड़ा है और आल्मीरा से नकद एवं आभूषण गायब है। इस मामले में पीड़ित गृह स्वामी के द्वारा स्थानीय थाने में शिकयत दर्ज करायी गई है। वहीं इस मामले में रिविलगंज थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग