नील गाय व बाइक की टक्कर में प्रोफेसर गंभीर रूप से घायल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। हाजीपुर-गाजीपुर सड़क एन एच 19 पर भादपा गांव के समीप नील गाय और बाइक के टक्कर में डॉ. पीएन सिंह डिग्री कॉलेज छपरा के प्रोफेसर डॉ. विवेकानंद तिवारी घायल हो गए। गांव के लोगों ने तत्काल घायल प्राध्यापक डॉ. विवेकानंद तिवारी को रिविलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल प्रध्यापक को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां के चिकित्सकों ने आवश्यक उपचार के बाद गहन चिकित्सा के लिए पीएमसीएच भेज दिया। बताया जाता है कि मांझी प्रखंड के फुलवरिया ताजपुर गांव निवासी प्राध्यापक व ज्योतिषाचार्य डॉ. विवेकानंद तिवारी अपनी बाइक से डॉ. पीएन सिंह डिग्री कॉलेज छपरा जा रहे थे। इसी दौरान हाजीपुर-गाजीपुर सड़क एन एच 19 पर रिविलगंज थाना क्षेत्र के भादपा गांव के समीप अचानक बधार से निकाल कर नील गाय के सड़क पर आकर बाइक से टक्करा जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की जानकारी मिलने पर डॉ. तिवारी के शुभ चिंतकों ने इनसे मिलकर ईश्वर से शीध्र स्वास्थ्य होने की कामना की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग