दीपावली व बाल दिवस पर खेल मैदान को सजा कर खिलाड़ियों ने मनाया उत्सव
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। बाल दिवस के संग दीपोत्सव की धूम स्कूल एवं खेल मैदान में दिखी। कोरोना काल में नौ माह से बन्द स्कूल एवं खेल मैदान में दीपावली के अवसर पर रंगोली संग दीप सजाकर खिलाड़ियों ने खेल मैदान को रोशनी से जगमग कर उत्सव मनाया। मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय मशरक के प्रांगण में हैंडबॉल खिलाड़ियों के संग विद्यालय शिक्षक सह मुख्य कोच संजय कुमार सिंह ने अविभावक मुरली मनोहर सिंह के साथ खेल मैदान की विधिवत पूजा अर्चना की। साथ ही खिलाड़ियों को कोरोना से बचाव करते हुए खेल अभ्यास कर प्रतियोगिता के लिए तैयार रहने का सुझाव दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय खिलाड़ी रितेश कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, भारतीय सेना के कुंदन सिंह के अलावा खिलाड़ी नारायण कुमार, नितेश कुमार, आकाश कुमार राजा, आदित्य, अंकित, रीना कुमारी, निधि कुमारी, पुष्पा कुमारी, नेहा, प्रिया सहित अन्य मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग