महंगाई के बावजूद दीपावली के दिन बाजरों में उमड़ी भीड़
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दाउदपुर/मांझी (सारण)। मांझी प्रखंड क्षेत्र में दीपावली और लक्ष्मी पूजा को लेकर शनिवार को बाजारों में काफी चहल-पहल रही। मांझी, ताजपुर, शीतलपुर, बरेजा, दाउदपुर, कोहड़ा बाजार, चमरहिया, मदनसाठ, कटोखर, मम्मदपुर, सहित विभिन्न बाजारों में अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी। सुबह में घरों की सफाई के बाद लोगों ने मिट्टी के दीये, मोमबती, बच्चों के लिए पटाखे, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों, प्रसाद आदि पूजन-सामग्रियों की खरीदारी की। महंगाई के बावजूद लोगों में उत्साह दिख। इस दौरान लोगों के बीच सोशल-डिस्टेंसिंग का अभाव देखा गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग