करंट लगने से मिठाई दुकानदार की मौत
के के सिंह सेंगर की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र के परसागढ़ बाजार के मिठाई दुकानदार श्रीकृष्णा महतो के पुत्र मनोज महतो (22) की मौत करंट लगने से हो गई। बताया जाता है कि मिठाई दुकानदार मनोज महतो दीपावली की पूजा-अर्चना सम्पन्न करने के बाद देर रात बिजली का तार ठीक कर रहा था। इसी दौरान वह बिजली के चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई। बिजली के करंट से मिठाई दुकानदार मनोज की मौत होने पर परिजनों में चीत्कार मच गई। इस अनहोनी दुखद घटना से परसागढ़ बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। उधर विधायक श्रीकांत यादव, अवधेश यादव, जिला परिषद सदस्य बेबी देवी के प्रतिनिधि हरेराम यादव, समाजसेवी अनिल राय, पूर्व प्रमुख वकील अहमद, पैक्स अध्यक्ष गणेश महतो, मुखिया अशोक राय, सरपंच दीपक कुशवाहा, सुरेन्द्र चौधरी आदि प्रमुख लोगों ने मिठाई दुकानदार मनोज के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग