कृषि के लिए हसिया में दांत काटने से मना करने पर युवक की पिटाई
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। हंसिआ में दांत नहीं काटने से गुस्साए दबंगों ने बाजार करने आए एक दलित युवक को ताजपुर बाजार में जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित युवक ने मांझी थाने में आवेदन देकर अपनी सुरक्षा एवं कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पीड़ित युवक डुमाईगढ़ निवासी रामबचन शर्मा का पुत्र हरेंद्र शर्मा बताया जाता है। पीड़ित ने बताया कि ताजपुर में दो दबंग लोग उसके घर हंसिया में दांत निकलवाने के लिए पहुंचे। जो कि उसने दीवाली होने के कारण दुकान बंद होने से काम करने में अपनी असमर्थता जताई और कल आने की बात कही। इसी पर पहुंचे लोग आग बबूला हो गए और धमकी देने लगे कि चलो आओ बाजार में तुम्हें बताते हैं। जब मैं बाजार करने ताजपुर पहुंचा तो पहले से घात लगाए दबंग लोग अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जमकर पिटाई कर दी। वहीं मेरे गले से सोने का चेन भी लूट लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग