मझनपुरा गांव स्थित सती माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर दीपोत्सव मनाया
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। दीपावली के अवसर पर मझनपुरा गांव स्थित सती माता मंदिर परिसर पहुंचकर सिवान के पपौर निवासी परिजनों ने पूजा-अर्चना कर दीपोत्सव मनाया। इस मौके पर सती माता मंदिर के परिजन सेना के रिटायर्ड ऑफिसर ललन तिवारी ने बताया कि उन्होंने देवी माता से अखंड भारत का सपना पूरा करने की मन्नत मांगी है। उन्होंने चीन और पाकिस्तान के खिलाफ पीएम मोदी द्वारा की जा रही कारवाई की सराहना की। यहां के आयोजन में मौके पर संत टाटम्बरी बाबा आदि भी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग