धनगड़हा खेल मैदान में मेढुका बनाम धनगड़हा के बीच वॉलीबॉल मैच प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, धनगरहा ने कप पर अपना जमाया कब्जा
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के धनगड़हा खेल मैदान में मंगलवार को मेढुका बनाम धनगड़हा के बीच वॉलीबॉल मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें धनगरहा ने 05 मैचो में 03 मैच जीत कर कप पर अपना कब्जा जमा लिया। धनगड़हा की ओर से पिंकू ओझा, आशीष ओझा, रोहित ओझा ननकू, पीयूष ओझा, अंकुर ओझा, कुणाल ओझा और रौशन ओझा, रोहित ओझा ननकू ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इधर ग्रामीण स्तर पर वॉलीवाल के आयोजन से स्थानीय युवावर्ग काफी उत्साहित दिखे। वही ग्रामीणों ने भी जमकर खेल का लुत्फ उठाया। आयोजन समिति के सदस्य प्रिंस कुमार ओझा ने बताया कि खेल के दौरान ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिला।जिससे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ता गया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग