किराना दूकान पर समान की खरीददारी करने गए युवक की स्प्लेंडर बाइक चोरी
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। किराना समान की खरीददारी करने गए युवक की स्प्लेंडर बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार बनियापुर का है।मामले की प्राथमिकी थाना क्षेत्र के धनगड़हा निवासी अनवर अली ने दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि किराना स्टोर के सामने अपनी बाइक खड़ी कर समान खरीदने के लिये चला गया।कुछ देर बाद समान की खरीददारी कर जब वापस आया तो बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी।जिसके बाद काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक के संबंध में कोई जानकारी नही मिल सकी।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।मालूम हो कि थाने से महज चंद कदमों की दूरी पर स्थित किराना दुकान के सामने से बाइक चोरी की घटना को लेकर स्थानीय लोग अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित दिख रहे है।चोर गिरोह के सदस्यों द्वारा आये दिन बाइक चोरी की घटना को धड़ल्ले से अंजाम दिया जा रहा है।जिसे लेकर बाइक स्वामी अपनी बाइक की सुरक्षा को लेकर भयभीत है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग