मौजेगोवा ओझा टोला में तीन दिन पूर्व शव को कब्जे में लेने पहुंचे पुलिस पर हमले और पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने के मामले में हुई प्राथमिकी दर्ज
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मौजेगोवा ओझा टोला में तीन दिन पूर्व शव को कब्जे में लेने पहुंचे पुलिस पर हमले और पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने के मामले में थानाध्यक्ष संजय प्रसाद के स्वलिखित बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमे गांव के ही शेखर कुमार सिंह, सन्नी ओझा, पायलट ओझा, सत्यदेव ओझा तथा राजन कुमार को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में थानाध्यक्ष ने बताया है कि जमीन विबाद को लेकर दो पक्षों में धक्कामुक्की हुई थी। जिसके बाद 80 वर्षीय वृद्ध कैलाश ओझा बीमार हो गए और ईलाज के दौरान इनकी मृत्यु हो गई। जानकारी पर पुलिस मौके पर विधि व्यवस्था को शांतिपूर्ण बनाये रखने के लिये पहुंची थी। शव आने के बाद पुलिस पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जूटी थी। तभी नामजदो ने पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलौज शुरू कर दिया। वृद्ध के साथ धक्कामुक्की करने वालों की गिरफ्तारी की मांग नामजदों ने करते हुए शव को घटनास्थल से नहीं ले जाने का दबाव बनाने लगे। नामजद गांव के लोगो को भड़काने लगे। फिर नामजदों ने लाठी डंडे का प्रहार पुलिस अधिकारियों पर कर दी। बचाव में पुलिस मौके से हट गई। जिसके बाद सभी आक्रोशित होकर पुलिस की दो वाहनों के शीशे तोड़ दिए। तोड़फोड़ करने से मना करने गए दो पुलिसकर्मियों पर जनलेवा हमला भी किया गया और उनकी रायफल भी छीनने का प्रयास नामजदों द्वारा किया गया। पुलिस नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी है। जानकारी हो कि दीपावली की रात निर्माणधीन भवन के नींव में मिट्टी डालने को लेकर बिवाद हुआ था। जिसकी शिकायत मृतक के पड़ोसी ने पुलिस से की थी। मामले की जांच करने पहुंचे एक एएसआई ने वृद्ध को धमकाया भी थी। जिसको लेकर कुछ ग्रामीण नराज थे। मृतक के पुत्र ने मामले की प्राथमिकी में पुलिस अधिकारी की धमकी का ज़िक्र करते हुए तीन पड़ोसियों को नामजद किया है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग