जबरन शादी की नीयत से अपहरण की प्राथमिकी दर्ज
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कमता गांव में साजिश के तहत तीन बच्चों की माँ को जबरन शादी की नीयत से अपहरण किए जाने का मामला दर्ज कराया गया है। घटना के संबंध में नरेश प्रसाद ने बताया है कि जान पहचान के संबन्धी कृष्ण कुमार प्रसाद, गुरुचरण प्रसाद, तख्त भीठी, चंदा देवी डेहरी थाना तरैया निवासी चार पहिया वाहन के साथ दरवाजे पर आए और बोले कि आज रहना है। जिनके खाने पीने हेतु बाजार सब्जी लाने चला गया। जिस मौके का लाभ उठाकर मेरी पत्नी शांति देवी जो तीन बच्चों की माँ को जबरन शादी की नीयत से उठाकर ले कर चले गए। जिसके लिए बच्चे चिल्लाते रह गए। पीड़ित ने बताया है कि पत्नी के साथ पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण भी लेकर चले गए। मामले में चंपा देवी, सोनी देवी, कांति देवी के द्वारा साजिश कर पत्नी का अपहरण मामले में नामजद प्राथमिकी परिवाद दायर कर कराया है। मामले में पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग