चाचा-भतीजा हत्याकांड में पुलिस ने महज सात घंटे के अंदर पांच लोगों को दबोचा
- मोबाइल, देशी कट्टा, बम व जिंदा कारतूस व दो बाइक भी बरामद
राष्ट्रनायक न्यूज। (मनोरंजन पाठक/ए. के. सिंह)।
गड़खा (सारण)। गड़खा थाना क्षेत्र के मोतिराजपुर गांव में रविवार की रात हुई हत्याकांड में पुलिस ने महज कुछ ही घंटे के अंदर पांच अपराधियों को धर-दबोचा है। मौके पर पकड़े गये एक अपराधी परशुराम राय को लोगों द्वारा जमकर पिटाई की गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पकड़े गये अपराधियों में गड़खा गांव के उपेन्द्र भारती उर्फ बुलेट बाबा, राजनाथ साह, हकमा गांव के रोहित कुमार, जानकीनगर के विजय महतो, मोतिराजपुर गांव के शौकत अली व गड़खा के परशुराम राय (मृत) शामिल हैं। गड़खा थाने में पीसी करते हुए सारण की एसपी धूरत सायली सांवालाराम ने बताया कि मोतिराजपुर गांव के मृत संजय सिंह व शौकत अली के बीच पूर्व से आपसी विवाद चल रहा था। उसी में एक व्यक्ति द्वारा पांच अपराधियों को बुलाया गया था। सभी अपराधी दहशत पैदा करने के लिए पहुंचे हुए थे। इस घटना में नागेंद्र सिंह व संजय सिंह की मौत हो गई। इस घटना में अपराधी परशुराम राय की मौत लोगों की पिटाई से हो गई। पकड़े गये अपराधियों के पास से दो देशी कट्टा, चार जिंदा बम, 315 बोर की नौ गोली, एक खोला व दो बाइक बरामद की गई है। एसपी ने बताया कि मृत परशुराम राय, उपेंद्र भारती उर्फ बुलेट बाबा व राजनाथ साह के विरूद्ध पूर्व के कई अपराधिक इतिहास रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग