निर्धारित समय सीमा के अंदर परीक्षा भवन का पूरा होगा निर्माण: कुलसचिव
- जेपीयू के निर्माणाधीन परीक्षा भवन का कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक ने किया निरीक्षण
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (के. के. सिंह सेंगर)। जय प्रकाश विश्वविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन परीक्षा भवन का विश्वविद्यालय के कुल सचिव एवं परीक्षा नियंत्रक ने सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने अपने निरीक्षण के क्रम में कई आवश्यक निर्देश भी दिए। इस आशय की जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ हरिश्चन्द ने बताया कि कुलसचिव ग्रुप कैप्टन श्रीकृष्ण एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ अनिल कुमार सिंह ने विवि में बन रहे परीक्षा भवन का निरीक्षण करते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया तथा इसकी अद्यतन जानकारी भी ली। दोनों अधिकारियों द्वारा संभावना जताई गई है कि निर्धारित मापदंड के अनुरूप समय सीमा के अंदर परीक्षा भवन तैयार हो जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग