बीएड सेकंड ईयर की परीक्षा तिथि की हुई घोषणा
संजय कुमार पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बीएड सेकंड ईयर 2018 -20 की परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई है । उक्त बातों की जानकारी देते हुए जयप्रकाश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि बीएड सत्र 2018–20 की द्वितीय वर्ष की परीक्षा 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी । जिसमें 1 दिसंबर को नॉलेज एंड करिकुलम , 2 दिसंबर को एसेसमेंट फॉर लर्निंग, 3 दिसंबर को क्रिटिंग एंड इंक्लूसिव स्कूल , 4 दिसंबर को ऑप्शनल कोर्स एवं 5 दिसंबर को पेडागोगी ऑफ ए स्कूल सब्जेक्ट पार्ट सेकंड की परीक्षा आयोजित की जाएगी । उन्होंने यह भी बताया कि इसके बाद प्रायोगिक परीक्षा परीक्षार्थियों के अपने महाविद्यालय पर 9 दिसंबर से 7 दिसंबर तक आयोजित होगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग