बनियापुर: विधुत विपत्र जमा नहीं करने वाले एक दर्जन से अधिक उपभोगताओं का कनेक्शन काटा गया
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। विधुत का उपभोग कर समय पर विपत्र जमा नहीं करने वाले एक दर्जन से अधिक उपभोगताओं का बुधवार को बिधुत बिच्छेद कर दिया गया। उक्त आशय की जानकारी बिधुत प्रशाखा बनियापुर के कनीय अभियंता-01 पवन कुमार के द्वारा दी गई।जेई ने बताया कि बिधुत बिच्छेद अभियान के तहत हरपुर में मिश्र टोला, मांझी टोला, उत्तर टोला में 14 चिन्हित लोगों का कनेक्शन काटा गया। सभी उपभोगताओं पर निर्धारित से अधिक का बिधुत विपत्र बकाया था।जो बार-बार अल्टीमेटम दिए जाने के बाद भी बिजली बिल जमा नही कर रहे थे। जेई ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार तीन हजार से अधिक का विपत्र बकाया रखने वाले उपभोगताओं को चिन्हित कर लगातार बिधुत बिच्छेद अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में बिच्छेदन से बचने के लिये उपभोगताओं से समय पर विपत्र जमा करने का अनुरोध किया गया। अभियान का नेतृत्व जेई पवन कुमार ने किया।मौके पर सभी संबंधित मानवबल उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग