चैनपुर गांव में जमीनी विवाद मे एक महिला सहित अधेड़ घायल
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में जमीनी विवाद में जमकर मारपीट में दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान घायल की पहचान स्व मदन साह की 40 वर्षीय पत्नी सीता कुंवर और स्व मोहन साह 75 वर्षीय पुत्र पारस साह के रूप में हुई। मामला है कि लोगों का कहना है कि पारस साह के दो पुत्र और एक पुत्री सीता कुंवर जो मुस्मात है यह पिता के यहां ही रहकर अपनी जीवन यापन करती है। उसी सभी लोगों में आपसी जमीनी विवाद में जमकर मारपीट हो गई जिसमें दो लोग घायल हो गए। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग