अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने सड़क किनारे वृद्ध को मारा टक्कर,सदर अस्पताल रेफर
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर छपरा गोपालगंज जिले के बोर्डर पर बुधवार की देर रात्रि अलेहपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़ी वृद्ध महिला को अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए निकटतम पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के अलहेपुर गांव निवासी स्व विधा राय की 60 वर्षीय पत्नी राजपति कुंवर के रूप में हुई। मामले में परिजनों ने बताया कि वृद्ध महिला सड़क किनारे खड़ी थी तभी मशरक की तरफ से आ रहा अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी जिससे वृद्ध महिला घायल हो गई। मामले में परिजनों द्वारा मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है। वही ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ पवन कुमार भारती ने वृद्ध महिला के सर पर लगें गहरे चोट की वजह से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग