बनियापुर: बिजली बिल समय पर जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर विधुत विभाग की नजर टेढ़ी
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बिजली बिल समय पर जमा नही करने वाले उपभोक्ताओं पर विधुत विभाग की नजर टेढ़ी हो गई है। ऐसे उपभोक्तताओं को चिन्हित कर लगातार अभियान चलाकर विधुत-विच्छेद किया जा रहा है। शुक्रवार को बनियापुर प्रशाखा के जेई-02 अदिति कुमारी के नेतृत्व में गोपालपुर में अभियान चलाकर लक्ष्मण साह, संतोष कुमार मिश्रा, कासीम अंसारी, गौतम शर्मा, मो. नूरहसन, रामपति देवी सहित एक दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं का विधुत विच्छेद कर दिया गया। वही दर्जन भर चिन्हित उपभोक्ताओं ने विधुत विच्छेदन से बचने के लिये आन- द-स्पॉट अपना विपत्र जमा कर दिया। जेई अदिति कुमारी ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं पर निर्धारित से अधिक रुपये का विधुत विपत्र बकाया था।मौके पर अरुण कुमार, राजकिशोर सिंह, विजय कुमार सिंह, शैलेश कुमार प्रसाद, पंकज कुमार सहित सभी संबंधित मानव बल उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग