8 दिसंबर से होगी स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा, डेटशीट हुआ जारी
संजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अनिल कुमार के द्वारा स्नातकोत्तर सत्र 2016- 18 के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा 8 दिसंबर से शुरू होकर 15 दिसंबर तक चलेगी। स्नातकोत्तर के सभी विषयों को चार ग्रुपो में बांटते हुए परीक्षा का कार्यक्रम घोषित किया गया है। जिसमें ग्रुप ए में मैथमेटिक्स, हिंदी, इतिहास, संस्कृत, तथा दर्शनशास्त्र, को रखा गया है। ग्रुप बी में अंग्रेजी, उर्दू, राजनीतिक विज्ञान, कॉमर्स तथा ग्रुप सी में बॉटनी, साइकोलॉजी, भूगोल, होम साइंस एवं ग्रुप डी में फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा जूलॉजी को रखा गया है। उक्त परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। जिसमें प्रथम पाली सुबह 9:30 से अपराहन 12:30 तक तथा द्वितीय पाली अपराहन 1:30 से अपराहन 4:30 तक संपन्न होगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग