एकमा विधायक श्रीकांत यादव अपने कार्यकर्ता के यहां तिलक समारोह में शामिल हुए

के के सिंह सेंगर।
एकमा (सारण)। बिहार विधानसभा के चालू सत्र के समापन के बाद शुक्रवार की रात एकमा विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक श्रीकांत यादव राजधानी पटना से सीधे अपने क्षेत्र के राजापुर स्थित पैतृक गांव में अपने कार्यकर्ता नागेंद्र कुमार यादव के भतीजे व सत्येंद्र यादव के पुत्र विकास कुमार यादव के मांगलिक आयोजन तिलक समारोह में देर शाम पहुंचे। राजापुर गांव के समर्थक व कार्यकर्ता अपने बीच अपने नवनिर्वाचित विधायक को पाकर काफी खुश नजर आए। विधायक श्रीकांत यादव ने यहां आयोजित समारोई में पहुंच कर कार्यकर्ताओं का मान बढाते हुए हौसला अफजाई किया। इस मौके पर अहमद अली नेताजी, अवधेश यादव, डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव, वीरेंद्र कुमार यादव, जितेंद्र यादव, रितेश यादव, मंगल सिंह, आदि मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग