पुलिस ने बाइक चोरी करते चोर को दबोचा
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दाउदपुर बाजार से बाइक चोरी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा।गिरफ्तार युवक दाउदपुर का 25 वर्षीय माखन सिंह बताया जाता है।मिली जानकारी के अनुसार माखन के साथ चोरी का एक बाइक भी बरामद हुआ है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि उक्त युवक की वाहन चोरी की कई घटनाओ में संलिप्त है।जिसकी पुलिस को पिछले कई माह से तलाश थी। गुरुवार की शाम सूचना मिली कि माखन दाउदपुर बाजार पर एक बाइक के साथ मौजूद है।जिसकी तलाश में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में त्वरित पुलिस बल का गठन कर माखन के इर्द-गिर्द घूमते नाटकीय ढंग से मौके पर दबोच लिया। वहीं एक अन्य मामले में 414, 420, 462, 468, 120 बी क्लोज की पुष्टि के बाद जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग