बाइक सवार युवक को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, घायल
जलालपुर(सारण)। थाना क्षेत्र के हंसराजपुर धरान पेट्रोल पंप के पास अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार एक युवक को रविवार की सुबह गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। घायल युवक सिवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के डुमरा चांदपुर गांव निवासी नवी हुसैन का पुत्र अख्तर हुसैन बताया जाता है। घायल युवक ने बताया कि वह अपने घर से सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र के कोपा स्थित रिश्तेदार के यहां जा रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली मारने वालों के बारे में अब तक पता नहीं चला है तथा गोली मारने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घायल के अचेत रहने के कारण इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग