राजद के वरिष्ठ नेता भोला यादव व समाजसेवी सुधांशु रंजन के नेतृत्व में श्रद्धालु पत्रकारों व समाजसेवियों के जत्थे ने मां पीतांबरा पीठ में किया पूजा-अर्चना

छपरा (के. के. सिंह सेंगर)। मध्यप्रदेश स्थित मां पीताम्बरा सिद्धपीठ दतिया के दरबार में सच्चे मन से जो भी श्रद्धालु नतमस्तक होकर पूजा-अर्चना करते हैं। कहा जाता है की मां पीतांबरा सिद्ध पीठ में विराजमान माता सभी मनोरथ पूरी करने के साथ ही राज सत्ता का योग भी प्रदान करती हैं। इसी मनोकामना के साथ अक्सर मां पीतांबरा के दरबार में अपनी हाजिरी लगाने वाले सारण के युवा समाजसेवी व सारण स्थानीय निकाय के भावी प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने सारण के समाजसेवी व पत्रकारों सहित बिहार के वरिष्ठ राजनेताओं के साथ मध्यप्रदेश के दतिया में दरबार में पहुंच कर मां पीतांबरा शक्ति पीठ का दर्शन पूजन किया। इस श्रद्धालुओं के जत्थे में बिहार राजद के वरीय नेता भोला प्रसाद यादव, युवा समाजसेवी सुधांशु रंजन, मुखिया संजीत साह, अरविंद सिंह, पत्रकार मनोज सिंह, संजीव शर्मा, सुनील कुमार आदि शामिल रहे। इस दौरान देश के अनूठे सिद्धपीठ के दर्शन के अलावा टीम को देश के सुप्रसिद्ध जानकार पण्डोखर सरकार का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। यह जानकारी व इससे संबंधित फोटोग्राफ्स हमें दतिया दरबार से सारण के अनुभव जिंदगी के सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से पत्रकार साथी मनोज कुमार सिंह के द्वार भेजकर उपलब्ध करायी गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग