पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर एनएच 331 पर सरकारी निर्देश के आलोक में पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। जहां दर्जनों वाहन चालकों के चालान काटा गया। मुख्य सड़क पर पैगम्बरपुर पोखरा के समीप आने जाने वसले वाहन चालकों का मुख्यरूप से मास्क पहने है या नहीं की जांच करते हुए वाहनों के आवश्यक कागजात, इंश्योरेंस, ट्रिपल लोडिंग की जांच किया गया। जांच टीम का नेतृत्व एसआई अजय कुमार सिंह ने किया। जहां बगैर मास्क वालों का मास्क का चालान काटकर मास्क उपलब्ध कराया गया। वहीं चेतन छपरा, पूंछरी, बाजार पर भी मास्क चेक किया गया। वहीं कोविड 19 के प्रकोप से बचने के लिए भीड़ भाड़ से बचने सहित सरकारी निर्देश का पालन की सलाह भी दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग