चोरी करने की नियत से घर में घुसे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस को सौपा
बनियापुर(सारण)। दीवार फांदकर कर चोरी करने की नियत से घर मे घुसे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कोल्लूआ गांव का है। घटना की प्राथमिकी कोल्लूआ निवासी सचिन कुमार पंडीत ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। जिसमे बताया है कि अपने पूरे परिवार के साथ गांव के ही अमित कुमार के घर जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात्रि घर लौटे तो देखा कि तीन कमरों का दरबाजा खुला हुआ है और पेटी-बक्शा बाहर निकला हुआ। ये सब नजारा देख परिवार के सभी सदस्य हतप्रभ रह गए। इस बीच परिवार के सदस्यों ने देखा कि एक युवक चौकी के नीचे छुपा हुआ है। जब उसे बाहर निकाला गया तो,वह बोला कि हमसे गलती हो गई। हम चोरी करने के लिये आये थे। तबतक गांव के बहुत सारे लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँच आवश्यक कारवाई करते हुए युवक को पकड़ थाने लाई। पकड़ा गया युवक सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पंचमहला गांव निवासी परवेज आलम बताया गया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक को जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग